बैठा मुस्काया मुहं खोला
बहुत पुराना चमचा बोला
सुनो सख्झी है जग सारा
लम्बा हे इतिहास हमारा
चमचा नर चमची नारी हे
चमचों की संतित सारी हे
कोई बड़ा हे कोई छोटा हे
यह पतला वह मोटा हे
यह इस अफसर का चमचा हे
और वह घर घर का चमचा हे
यह चमचा हे घर वाली का
और वह चमचा हे साली का
सत्य सनातन है यह प्यारे
चमचे ही चमचे हैं सारे
मीठे मीठे बोल सुनाये चमचे सब संताप मिटायें
जय बुलति जो बार बार हे
चमचों का ही चमत्कार हे
बिगड़ रही हो बात बना लो
जो चाहो वो कम करालो
हाकिम के चमचों पर जाओ
हाथ जोड़ कर भोग लगाओ
अंतर की आँखों को खोलो
बोलो चमचों की जय बोलो
मूलमंत्र ये रखो याद
चमचा गीरी जिंदाबाद
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें